Friday, July 26, 2013

नेताओं के महिलाओं के प्रति भद्दे बयान

                             सिर्फ जानकारी - कोई विश्लेषण नहीं-

1.    दिग्विजय सिंह:  बेतुके बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बखेड़ा कर दिया है। हालांकि, आमतौर पर वह हिंदुत्व् विरोधी बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वह अश्लीसल टिप्णीपर   भी करने लगे हैं। इस बार उन्हों्ने किसी और दल के नेता नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी की सांसद के लिये अपमानित शब्दोंर का इस्तेनमाल किया है। दिग्गीऔ राजा ने मध्यप्रदेश की एक रैली में मंदसौर की सांसद मीनाक्षी नटराजन को सौ टका टंच मालकहकर संबोधित किया।

2.    कांग्रेसी मंत्री व्यालार रवि का विवादित बयान: केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि एक महिला पत्रकार पर भद्दे कमेंट के मामले को लेकर विवादों में घिरे। महिला पत्रकार व्यालार रवि से 1996 सूर्यनेल्ली गैंगरेप केस में फंसे राज्येसभा के उपसभापति पीजे कुरियन से जुड़ा सवाल पूछ रही थीं। रवि ने महिला पत्रकार से कहा कि क्या उन्हें कुरियन से कोई व्यक्तिगत परेशानी है। मुझे लगता है कि ऐसा ही कुछ है। क्या आपके और कुरियन के बीच अतीत में कुछ हुआ है। क्याप कभी आपका रेप हुआ।

3.    तृणमूल कांग्रेस नेता काकोली घोष का बयान: तृणमूल कांग्रेस की नेता काकोली घोष ने पश्चिम बंगाल के पार्क स्ट्री ट रेप केस के बारे में कहा कि ये मामला बलात्कानर का नहीं है। ये केस महिला और क्लाकइंट के बीच विवाद का नतीजा है यानी घोष के कहने का मतलब ये था कि बलात्कारर की शिकार लड़की जिस्म फरोशी करती है।

4.    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी: पहले लड़के-लड़कियां अगर एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते थे तो उनके माता-पिता उन्हें पकड़ लेते थे, डांटते थे पर अब सब कुछ खुला है। खुले बाज़ार में खुले विकल्पों की तरह। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती संख्याओं पर अपने फेसबुक पर ये टिप्पणी दर्ज की थी, उनकी इस टिप्पणी पर महिला संगठनों ने काफी आपत्ति जताई थी।

5.    सीपीएम के विधायक का बयान:  सीपीएम के विधायक अनिसुर रहमान ने दीनापुर में एक रैली के दौरान प्रदेश की मुख्यामंत्री ममता बनर्जी पर भद्दी टिप्पेणी की। रैली के दौरान सरकार की नाकामी गिनाते हुए रहमान ने कहा, ‘ममता बनर्जी अगर तुम्हाररा रेप हो जाए तो तुम कितना पैसा लोगी।

6.    राष्ट्रगपति का बेटा बोला, ये औरतें तो...: राष्ट्रपति के पुत्र और कांग्रेस के सांसद अभिजीत मुखर्जी ने गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि पहले कैंडल मार्च निकाला जाता है और उसके बाद प्रदर्शनकारी डिस्को चले जाते हैं। अभिजीत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं भी छात्र रहा हूं। मैं जानता हूं कि छात्र कैसे होते हैं। वो बहुत सुंदर महिलाएं, जो मेकअप से पुती हुई और सजी-धजी हैं, टीवी पर इंटरव्यू दे रही हैं वो छात्राएं नहीं हैं।

7.    कांग्रेस के नेता संजय निरूपम बोले, तू तो ठुमके लगाती है: दिल्लीी गैंगरेप को लेकर एक नेशनल टीवी पर लाइव बहस के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठग नेता संजय निरुपम ने भाजपा नेता और अभिनेत्री स्मृ ति ईरानी पर अभद्र टिप्परणी की। निरुपम ने ईरानी से कहा, तू तो टीवी पर ठुमके लगाती थी और चुनाव विश्लेेषक बन गई है।

8.    कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयत बोला लड़की खुद चाहती है कि रेप हो’: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य धर्मवीर गोयत ने कहा कि हरियाणा में सामने आए बलात्कार के ज्यादातर मामले दरअसल सहमति से सेक्स के मामले हैं। गोयत ने कहा कि अगर अपहरण और बलात्कार के मामलों की तह तक जाएं तो पता चलता है कि 90 फीसदी मामलों में पीड़ित और आरोपी भागे हुए प्रेमी जोड़े हैं यानी ये सहमति है।


9.    सोनिया बोलीं, हरियाणा ही नहीं पूरे देश में हो रहे रेप: हरियाणा में एक के बाद एक हो रही बलात्कार की घटनाओं के बीच पीड़ितों से मिलने यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां पहुंची। जींद में सोनिया ने बलात्कार की शिकार लड़की के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से सोनिया ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसा सिर्फ हरियाणा में नहीं देश के सभी राज्यों में हैं।

10. सोनिया से बोले रामदेव, आपकी बेटी से रेप होता तो...: बाबा रामदेव ने सोनिया के बयान की निंदा करते हुए कहा, ‘सोनिया गांधी हरियाणा की कांग्रेस का बचाव कर रही हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर उनकी बेटी के साथ ऐसा हुआ होता, क्या  तब भी वह ऐसी ही बात कहतीं।यह पूरा मामला सोनिया गांधी के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंीने कहा था, ‘बलात्कािर की घटनाएं सिर्फ हरियाणा नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ रही हैं।यूपीए चेयरपर्सन ने जींद में बलात्काकर की शिकार लड़की के परिवार से मिलने के बाद यह बात कही थी।

11. रेणुका बोलीं, क्याक रेप की शिकार बाबा की बेटी है?: बाबा रामदेव के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता  रेणुका चौधरी ने बाबा पर उन्हीं  के अंदाज में पलटवार कर दिया। रेणुका ने कहा, ‘बाबा इस मामले पर इतनी संवेदनशीलता क्योंश दिखा रहे हैं? क्या  बलात्काेर की शिकार लड़कियां उनकी बेटियां लगती हैं?’आपा खो बैठीं रेणुका ने आगे कहा, ‘रामदेव योग गुरु हैं या जो भी उन्हों ने कभी आईने में अपना चेहरा देखा?’दूसरी ओर कांग्रेस के अन्यह नेता हरीश रावत ने बाबा के बयान को दुर्भाग्येपूर्ण बताया है।

12. मुलायम सिंह बोले थे, रेपी पीडि़ता को देंगे नौकरी:  यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह ने वादा किया था वो बलात्का र की शिकार लड़कियों को नौकरी देंगे। उनके इस बयान पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।


13. कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिया था मायावती पर आपत्तिजनक बयान:  रीता बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में भाषण देते हुए कहा था कि प्रदेश सरकार रेप पीड़ित को 25 हजार रुपये देकर इतिश्री कर लेती है। प्रदेश में एक नवविवाहिता का रेप हुआ तो माया सरकार ने 25 हजार मुआवजा दिया, एक अन्य युवती जिसकी रेप के बाद मौत हो गई, उसे 75 हजार रुपये मुआवजा दिया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि ' ऐसा मुआवजा मायावती के मुँह पर मारते हुए कहो कि हो जाए तेरा (मायावती का) बलात्कार, हम देंगे 1 करोड़'

बाटला हाउस मुठभेड़ पर कुछ विवादित बयान

 सिर्फ जानकारी - कोई विश्लेषण नहीं-

नंवबर 2008, मशहूर लेखिका अरुंधति राय ने भी जामिया नगर के बाटला हाउस मुठभेड़ कांड की न्यायिक जांच की मांग की थी। एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान अरुंधति ने कहा कि पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहे हजारों लोगों में से मैं भी एक हूं। मैं इसे पूरी तरह फर्जी नहीं कह रही हूं लेकिन बेहतर हो कि मामले की न्यायिक जांच हो जाए। अरुंधति ने कहा थी कि हालांकि वे मौके से मिले वीडियो क्लिप्स और दूसरे सबूतों को पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली विस्फोट के मास्टरमाइंड को लेकर समय-समय पर आए पुलिस के अलग-अलग बयान पर भी सवाल उठाए।...

3 फरवरी 2010, दिग्विजय सिंह ने बाटला हाउस में हुए मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने खुद मारे गए दो युवकों की तस्वीरें देखी थीं, जिसमें एक लड़के की सिर में गोली लगी थी। मुठभेड़ में सामने से गोली चलेगी तो पेट या सीने में लगेगी न कि सिर पर।

12 जनवरी, 2012 : दिल्ली के बटला हाउस मुठभेड़ मुद्दे को दिग्विजय सिंह ने फर्जी बताकर फिर से उछाला दिया था। बटला हाउस मुठभेड़ पर राहुल गांधी को जहां विरोध का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से इस घटना को उठाते हुए इसे फर्जीबताया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी मानते रहे हैं और सरकार और गृह मंत्रालय से इस मामले की जांच कराने की कोशिश की लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पायी। सिंह ने आजमगढ में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की राय थी कि मुठभेड़ वास्तविक थी। इसलिए मैंने इस पर बाद में दबाव नहीं बनाया।’’

29 फरवरी 2012,राष्ट्रीय लोकमंच प्रमुख अमर सिंह ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद बाटला हाउस मामले को लेकर गृह मंत्री चिदंबरम के घर के बाहर धरना देंगे। अमर सिंह ने एक चुनावी रैली में कहा कि चुनाव के बाद वह चिदंबरम के घर के बाहर तब तक धरने पर बैठेंगेए जब तक गृह मंत्री बाटला हाउस मामले में मुसलमानों से माफी नहीं मांगेंगे।

17 अक्टूबर 2008, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बाटला हाउस में हुई मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि आजमगढ़ के कई मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई में जान दी थी, ऐसे में उनके बेटे आतंकवादी कैसे हो सकते हैं। मुलायम ने कहा था कि, "बाटला हाउस मुठभेड़ की सच्चाई तभी सामने आएगी, जब उसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करवाई जाय।"

9 फरवरी 2012 :  यूपी के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोट को अपने पक्ष में करने के लिए आजमगढ़ में केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि बटला हाउस मुठभेड़ की तस्वीरें देखने के बाद सोनिया गांधी रोनी लगी थींलेकिन 10 Feb  को अपने बयान पर सफाई देते हुए खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा था कि सोनिया रोईं बल्कि यह कहा कि वह संवेदनशील हो गई थीं।


19 सितंबर 2009:   दिल्ली के चर्चित बटला हाउस मुठभेड़ के एक साल पूरे होने पर पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) और उसके सहयोगी संगठन संजरपुर संघर्ष सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के धरने को संबोधित करते हुए मैग्ससे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने आरोप लगाया था कि बटला हाउस मुठभेड़ की आड़ में निर्दोष युवकों को मारा गया और बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों का उत्पीड़न हुआ, जिससे समुदाय के मन में संदेह एवं असुरक्षा की भावना पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि न्याय का सिद्धांत है कि अपराधी भले ही बच जाए मगर किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। पांडेय ने दावा किया कि बटला हाउस मुठभेड़ में संजरपुर के युवक साजिद के सिर में गोली लगी थी, जिससे मुठभेड़ की सत्यता पर संदेह स्वाभाविक है और सारे मामले की न्यायिक जाँच होनी चाहिए।

Friday, July 19, 2013

Team Modi


               भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन की किचकिच के बाद आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिये 20 चुनाव समितियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी में गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रचार समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी की ताकत दिखाई देने लगी है। लोकसभा चुनावों के लिए मोदी की टीम का ऐलान हो गया है और इसमें सिर्फ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी नेता मोदी को रिपोर्ट करेंगे। अभी राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी का खुलासा नहीं किया गया है। ध्यारन रहे कि नरेंद्र मोदी पहले ही चुनाव प्रचार समिति के अध्यंक्ष चुने जा चुके हैं। पार्टी की बैठकों में दो दिन से माथपच्ची  हो रही थी कि मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वगराज, अरुण जेटली जैसे नेताओं को किस टीम रखा जाए और उन्हें  क्याज जिम्मेीदारी सौंपी जाए। 

               सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता मोदी को रिपोर्ट नहीं करना चाहते थे। बहरहाल, शाम होते होते पार्टी के वरिष्ठ  नेता अनंत कुमार सामने आए और 20 चुनाव कमेटियों का ऐलान किया। पहले माना जा रहा था कि खुद राजनाथ सिंह इसका ऐलान करेंगे, लेकिन पत्रकारों के सामने आए अनंत कुमार।

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे।
1.    घोषणापत्र कमेटी के मुखिया वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी होंगे।
2.    कैंपेन साहित्य का जिम्मा संभालेंगे बलवीर पुंज।
3.    Twitter, what's App, Facebook के माध्यम से कैंपेन चलाया जाएगा।
4.    बूथ समिति संकलन के लिए सॉफ्टवेयर। बूथ समिति संकलन का जिम्मा राजीव प्रताप रूड़ी को।
5.    स्मृति ईरानी, वाणी त्रिपाठी को भी जिम्मेदारी
6.    एक बूथ 10 यूथ की योजना बनाई है भाजपा ने, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था।
7.    इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के अभियान की जिम्मेदारी सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, सुधांशु त्रिवेदी और अमित शाह संभालेंगे।
8.    पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा। गडकरी को दिल्ली चुनावों की कमान भी सौंपी गई है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू उनकी मदद करेंगे। को-ऑर्डिनेशन टीम के मुखिया मुख्तार अब्बास नकवी रहेंगे।
9.    वेंकैया नायडू भी टीम में शामिल।देशभर में अगस्त से 100 रैलियां होंगी।  रैलियों का जिम्मा अनंत कुमार और वरुण गांधी को।
10. सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी भाजपा।रविशंकर प्रसाद और गोपीनाथ मुंडे कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेंगे।
11. प्रचार सामग्री कमेटी के मुखिया बलबीर पुंज, प्रभात झा और विनय होंगे।