Friday, July 19, 2013

Team Modi


               भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन की किचकिच के बाद आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिये 20 चुनाव समितियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी में गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रचार समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी की ताकत दिखाई देने लगी है। लोकसभा चुनावों के लिए मोदी की टीम का ऐलान हो गया है और इसमें सिर्फ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी नेता मोदी को रिपोर्ट करेंगे। अभी राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी का खुलासा नहीं किया गया है। ध्यारन रहे कि नरेंद्र मोदी पहले ही चुनाव प्रचार समिति के अध्यंक्ष चुने जा चुके हैं। पार्टी की बैठकों में दो दिन से माथपच्ची  हो रही थी कि मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वगराज, अरुण जेटली जैसे नेताओं को किस टीम रखा जाए और उन्हें  क्याज जिम्मेीदारी सौंपी जाए। 

               सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता मोदी को रिपोर्ट नहीं करना चाहते थे। बहरहाल, शाम होते होते पार्टी के वरिष्ठ  नेता अनंत कुमार सामने आए और 20 चुनाव कमेटियों का ऐलान किया। पहले माना जा रहा था कि खुद राजनाथ सिंह इसका ऐलान करेंगे, लेकिन पत्रकारों के सामने आए अनंत कुमार।

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे।
1.    घोषणापत्र कमेटी के मुखिया वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी होंगे।
2.    कैंपेन साहित्य का जिम्मा संभालेंगे बलवीर पुंज।
3.    Twitter, what's App, Facebook के माध्यम से कैंपेन चलाया जाएगा।
4.    बूथ समिति संकलन के लिए सॉफ्टवेयर। बूथ समिति संकलन का जिम्मा राजीव प्रताप रूड़ी को।
5.    स्मृति ईरानी, वाणी त्रिपाठी को भी जिम्मेदारी
6.    एक बूथ 10 यूथ की योजना बनाई है भाजपा ने, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था।
7.    इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के अभियान की जिम्मेदारी सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, सुधांशु त्रिवेदी और अमित शाह संभालेंगे।
8.    पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा। गडकरी को दिल्ली चुनावों की कमान भी सौंपी गई है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू उनकी मदद करेंगे। को-ऑर्डिनेशन टीम के मुखिया मुख्तार अब्बास नकवी रहेंगे।
9.    वेंकैया नायडू भी टीम में शामिल।देशभर में अगस्त से 100 रैलियां होंगी।  रैलियों का जिम्मा अनंत कुमार और वरुण गांधी को।
10. सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी भाजपा।रविशंकर प्रसाद और गोपीनाथ मुंडे कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेंगे।
11. प्रचार सामग्री कमेटी के मुखिया बलबीर पुंज, प्रभात झा और विनय होंगे।



No comments:

Post a Comment