Sunday, October 24, 2010

दिल्ली में कश्मीर आज़ादी के नारे- Aal iz well

दिल्ली में कश्मीर आज़ादी के नारे- Aal iz well

आपको थोडा अजीब लग सकता है, इस वक़्त जब पूरा देश आरएसएस की अजमेर धमाको और उसकी अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में चर्चा कर रहा है तो मै करीब 5 -6 दिन पुराने काण्ड का अलाप क्यूँ कर रहा हूँ, पिछले दिनों कश्मीर के मुद्दे पर दिल्ली में एक सेमिनार करवाया गया जिसका विषय था- "आज़ादी: एक ही रास्ता", इस सेमिनार में कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, माओवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले तेलुगू कवि वरवर राव, लेखिका अरुंधति रॉय जैसे लोगों ने हिस्सा लिया, ये लोग कौन है और इनका अतीत कैसा रहा है ये हमसे छुपा नहीं है, इन लोगो का चयन वाकई शानदार है, न तो इनका विश्वास भारत में है और न ही भारतीयता में, ऐसे भारत की राजधानी में बैठ कर भारत विरोधी उवाच, धन्य है हिंदुस्तान और इसकी उदारता आखिरकार भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को बोलने की आज़ादी का अधिकार देता है.

बहुत सारे लोग बुश को एक राक्षश के रूप में मानते है , हो सकता है की वो हो भी, पर सच ये भी है की अमेरिका अब ज्यादा सुरक्षित है, सलमान खान से जब ये पूछा गया की अमेरिका में एयरपोर्ट पर इतनी चेकिंग होती है तो उन्हें बुरा नहीं लगता तो उन्होंने कहा की “नहीं”, काश अपने यहाँ भी ऐसा होता कम से कम सुरक्षा की गारंटी तो मिलती, बुश ने जिस तरह स्पष्ट शब्दों में दुनिया से ये कहा (चेतावनी) था की या तो आप हमारे साथ है, या हमारे खिलाफ, उसने अमेरिका की मानसिकता को बताया था, बताया था की एक राष्ट्र अपनी सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए कितना ढृढ़ है, मुझे लगता है राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नागरिक सुरक्षा के मामले में हम एक रीढविहीन देश है

खैर लौटते है पुरानी चर्चा पर, विचारों की स्वतंत्रता का महत्व है यह माना, ये भी माना की हमारे लोकतंत्र में हमें ये आज़ादी मिली है की हम सरकार और यहाँ तक की स्टेट के खिलाफ भी भावना और विचारो की अभिव्यक्ति कर सकते है, लेकिन देशद्रोहियों को देश की राजधानी में पाकिस्तान का प्रचार और भारत विरोधी नारे लगाने की की इजाजत देना केवल मूर्खता ही कही जायेगी। गिलानी और अरुंधती राय के जहरीले राष्ट्रीय बयानों पर न तो सरकार ने पहले भी कुछ किया था और अब भी ढुलमुल रवैया ही है , बिडम्बना यह थी कि इसी जगह प्रदर्शन कर रहे रूट्स इन कश्मीर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के लडको को लाठियो से मार कर भगा दिया गया. हो सकता है की उनके विरोध प्रदर्शन का तरीका गलत हो, हो सकता नहीं माना की उनका तरीका गलत था, लेकिन अब आपको ये चुनना ही होगा की कोई बाहरी ताकतों का एजेंट आपको आकर आपकी जगह पर गाली दे और आपके अपने लड़के जब उसका विरोध करे तो आप किसके हितो की रक्षा करेंगे.... अफ़सोस की ज्यादातर मीडिया ने इस घटना पर विशेष ध्यान नहीं दिया

हकीकत ये है की गिलानी समेत इन तमाम लोगो ने घाटी को तालिबान के रंग में रंग दिया है, ध्यान रहे की ये रंग इस्लाम का रंग हरगिज़ नहीं है, ये रंग है सामंती तालिबानी इस्लाम का, कश्मीर के तालिबानीकरण ने वहां की पुरानी सूफी परम्परा को भी ध्वस्त कर दिया है। वहाबी मुस्लिम कट़टरवाद ने घाटी में हिन्दू मुस्लिम एक्य के तमाम पुलों को ही तोड़ दिया है। अगस्त में मै जम्मू में था, जो थोडा बहुत पता लगाया पाया या जितना मैंने देखा उसके पता चला की घाटी में हिन्दू महिलाओं का बाजार में बिन्दी लगाकर चलना असंभव हो गया है, हिन्दू पुरूष और महिलाएं अपनी पहचान छिपा कर चलना ज्यादा मुनासिब और सुरक्षित मानते हैं। श्रीनगर में पहले हजारो की संख्या में हिन्दू परिवार थे। आज वहां सिर्फ बीस-तीस परिवार ही बचे हैं। उन्हें भी निकल जाने के लिए पिछले साल धमकियां मिली थीं। जब स्थानीय कश्मीरी हिन्दू संगठनों के नेता पुलिस अधिकारियों से मिली तो उन्होंने उनकी मदद करने से कदम पीछे हटा लिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे कहा कि यदि आपको सच में हिफाजत चाहिए तो आप सैयद अली शाह गिलानी के पास जाएं। मजबूर होकर वे हिन्दू गिलानी के पास गये तो उन्हे हिफाजत मिली। इस प्रकार अलगाववादी नेता अपनी शर्तें सिख व हिन्दू परिवारों से भी मनवाने में कामयाब रहते हैं। पूरे कश्मीर में एक ज़माने में करीब डेढ़ लाख से अधिक रहने वाले सिख्खो में से बचे खुचे पच्चास हजार सिखों को इस्लाम कबूल करने वरना घाटी छोड़ने की धमकी मिली, ये धमकी उसी सिलसिले के तहत है जिसके अन्तर्गत पहले सात सौ से अधिक मन्दिर तोड़े गए , पांच लाख हिन्दुओं को निकाला गया , लद्दाख के बौद्धों को सताया और छितीसिंह पुरा जैसे सिख नरसंहार किए गए। दिल्ली में भी गिलानी के साथ स्टेज पर एक सरदार को बैठे देखा तो सोचा धन्य है "भय" और उसकी "सत्ता".

वैसे गिलानी एंड कंपनी की प्लानिंग शानदार है, इस वक़्त कश्मीर की जिंदगी में में पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं आम बात है। नवजवानों में सुरक्षाबलों के खिलाफ ज़हर और आक्रामकता पैदा की जा रही है। जानबूझकर ऐसी स्थिति गिलानी एंड कंपनी बना रही है की सुरक्षाबलों को आत्मरक्षा के लिए गोली चलानी पड़े - वे पहले पानी की बौछार फेंकते हैं, फिर रबर की गोलियां चलाते हैं। रबर की गोली भी यदि नजदीक से लगती है तो जानलेवा साबित हो सकती है , ऐसे में कोई पत्थरबाज लड़का मारा जाता है तो उसकी प्रतिक्रिया में और हिंसा भड़कती है और इस प्रकार एक दुष्चक्र चल पड़ता है और चलती रहती है गिलानी एंड कंपनी की दूकान भी .

इसी कम्पनी में एक महिला भी है जिनके बारे में जम्मू-राजधानी के सफ़र में मुझे पता चला, इनका नाम है “असिया अन्दराबी”। यह मोहतरमा कश्मीर की आज़ादी के आंदोलन (?) की प्रमुख नेता मानी जाती हैं, एक कट्टरपंथी संगठन भी चलाती हैं जिसका नाम है “दुख्तरान-ए-मिल्लत” (धरती की बेटियाँ)। अधिकतर समय यह मोहतरमा अण्डरग्राउण्ड रहती हैं और परदे के पीछे से कश्मीर के पत्थर-फ़ेंकू गिरोह को नैतिक और आर्थिक समर्थन देती रहती हैं। मसला ये है की मैडम ने घाटी के बच्चो से और युवको से शिक्षा के बहिष्कार की अपील की है, यही नहीं स्कूल कालेज जाने वालो को बाकायदा रोकती भी है, न मानो तो रूकवाती भी है, एक बयान में असिया अन्दराबी ने कहा कि “कुछ ज़िंदगियाँ गँवाना, सम्पत्ति का नुकसान और बच्चों की पढ़ाई और समय की हानि तो स्वतन्त्रता-संग्राम का एक हिस्सा हैं, इसके लिये कश्मीर के लोगों को इतनी हायतौबा नहीं मचाना चाहिये… आज़ादी के आंदोलन में हमें बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिये तैयार रहना चाहिये…”...क्या बात है........., आपको लग रहा होगा की कश्मीर की आज़ादी के लिये मैडम कितनी समर्पित नेता हैं.............लेकिन 30 अप्रैल 2010 को जम्मू-कश्मीर के उच्च न्यायालय में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस फ़ायरब्राण्ड नेत्रीअसिया अन्दराबी के सुपुत्र मोहम्मद बिन कासिम ने पढ़ाई के लिये मलेशिया जाने हेतु आवेदन किया है और उसे “भारतीय पासपोर्ट” चाहिये… चौंक गये, हैरान हो गये न आप? जी हाँ, भारत के विरोध में लगातार ज़हर उगलने वाली अंदराबी के बेटे को “भारतीय पासपोर्ट” चाहिये… और वह भी किसलिये? बारहवीं के बाद उच्च अध्ययन हेतु…। यानी कश्मीर में जो युवा और किशोर रोज़ाना पत्थर फ़ेंक-फ़ेंक कर, अपनी जान हथेली पर लेकर 200-300 रुपये रोज कमाते हैं, उन गलीज़ों में उनका “होनहार” शामिल नहीं होना चाहता… न वह खुद चाहती है, कि कहीं वह सुरक्षा बालो के हाथो मारा न जाये…। कैसा पाखण्ड भरा आज़ादी का आंदोलन है यह? एक तरफ़ तो कई महीनो कश्मीर के स्कूल-कॉलेज खुले नहीं हैं जिस कारण हजारों-लाखों युवा और किशोरो ने अपनी पढ़ाई का नुकसान झेला, इनके चक्कर में आकर बेचारे 200-300 रुपये के लिए पत्थर फ़ेंक रहे हैं… और दूसरी तरफ़ यह मोहतरमा लोगों को भड़काकर, खुद के बेटे को विदेश भेजने की फ़िराक में हैं…

इसी तरह के तमाम ड्रामो से भरी है ये गिलानी और इसकी कम्पनी..... नेशनल मीडिया में बैठे तमाम तत्वों को कश्मीर की कलह दिखती है पर लाखो की तादात में कश्मीर से विस्थापित हुए लोगो का दर्द कभी नहीं, आज विस्थापित जम्मू में जिस तरह रह रहे है- वो इन्हें कभी द्रवित नहीं करता.. दिल्ली में गिलानी और अरुंधती राय जैसे भारत विरोधी तत्वों की उपस्थिति और उनके जहर बुझे बयान यदि किसी दूसरे देश में हुए होते तो या तो सरकार कड़े से कड़ा कदम उठाती जिसमे जेल में डालना शायद सबसे सरल कदम होता, और अगर सरकार ऐसा न करती तो जनता में इतना गुस्सा उमड़ता कि सरकार पलट जाती, पर धन्य है हम, ……वैसे भी "आल इज वेल" हमारा नया नारा है, लेकिन ये सवाल आपके लिए ज़रूर है की आखिरकार गिलानी और अरुंधती के भारत विरोधी बयान क्या विचार स्वतंत्रता की श्रेणी में आते हैं , और क्या उन्हें इतनी सरलता के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए था. खैर छोडिये, चलिए पता लगते है की ये साले संघी अब देश को कौन सा नुक्सान करने वाले है .अंत में Aaal iz well , Aaal iz well, Aaal iz well, Aaal iz well

दिल्ली में कश्मीर आज़ादी के नारे- Aal iz well


Monday, October 4, 2010

अयोध्या पर फैसला- मुन्नू मियां और वो 24 घंटे

                 तमाम रूकावटो और दशको चले मुक़दमे के बाद अयोध्या पर फैसला 30 सितम्बर को आना तय हुआ। बरबस मुझे मुन्नू मियां याद आ गए। 30 सितम्बर सुबह 7 बजे से लेकर 1 अक्तूबर की सुबह 7 बजे तक का समय यानी वो 24 घंटे मै आज आपके साथ बाटूंगा। मुन्नू मियाँ इस फैसले से कतई नहीं जुड़े है, दूर दूर तक उनका इस विवाद से कोई लेना देना भी नहीं, पर फिर भी मुझे वो याद आये।

                 मेरे दादा जी सपरिवार बाराबंकी में रहते थे। वहां पर हमारा महलनुमा घर था। जितना बड़ा घर था, उससे बड़ा अहाता था पर दिक्कत ये थी की आहाते के सामने सड़क से जुडी जमीन का एक सीधा हिस्सा विवादित था। हमारे पडोसी मुन्नू मियाँ उस पर अपना दावा जताते थे, जबकि दादा जी का कहना था की ये ज़मीन उनकी है। इस विवाद में हमारा नुक्सान ये था कि अगर कोई सड़क से हमारे घर पर आये तो उसे एक गली जैसे रास्ते से आना पड़ेगा। घर की सारी खूबसूरती पर गृहण लग जाता था। मै तो उस वक़्त पैदा भी नहीं हुआ था, पर कहते है की मुन्नू मियाँ से बातचीत के ज़रिये मामला सुलझाने की कोशिश की गयी। फिर मुकदमेबाजी हुई, करीब 33 साल बीत गए, कुछ नहीं हुआ। विवादित होने की वजह से उस ज़मीन पर कुछ बना भी नहीं तो ज़मीन खाली ही पड़ी रही। एक हिसाब से उस पर कब्ज़ा हमारा ही था क्यूंकि कोई निर्माण न होने के कारण हम उसी से आते जाते थे। ख़ास बात ये थी कि मुन्नू मियां या उनके परिवार से कोई रोक टोक भी नहीं थी।

                लम्बे चले मुक़दमे के बावजूद मुझे याद ही नहीं कि  उनके परिवार से मेरे परिवार का कभी कोई झगडा हुआ हो। हो सकता है कि मुकदमे के वक़्त या उससे पहले हुआ हो लेकिन मेरी पैदाइश के बाद से कभी कोई विवाद नहीं रहा। मुन्नू मियाँ रोज़ सुबह बाहर वाले कमरे के दरवाजे की कुर्सी पर बैठते थे और सारे दिन वहीं बैठे रहते थे। मेरे पापा या चाचा जब भी वहां से गुजरते थे- उन्हें सलाम वाले कुम चचा कहते थे। बड़ी जल्दी मैंने भी ये सीख लिया और जब भी पापा या चाचा के साथ बाहर जाता उन्हें सलाम वाले कुम चचा कहता। वो भी हँसते हुए वाले कुम अस्सलाम कहते। एक दिन हम अकेले निकले, दरवाजे पर बैठे वो दिखे तो जोर से नारा लगाया "सलाम वाले कुम चचा" उन्होंने मुझे बुलाया और ठेठ अवधी अंदाज़ में कहा की "अबे चचा है हम तुम्हारे बाप के - तुम्हारे तो दादा हुए".. . पापा की जॉब के कारण हमने बाराबंकी छोड़ दिया और महीने-दो महीने में ही जा पाते थे। पर जब भी जाते कभी भी उनके परिवार से कोई विवाद नहीं सुना। हाँ ये बात ज़रूर थी कि उनकी और दादा जी की कभी बात भी नहीं हुई।

                 96 में दादा जी के निधन के बाद तो बाराबंकी से नाता टूट ही गया क्यूंकि वहां कोई बचा ही नहीं था, मै उसके बाद कभी भी वहां नहीं गया, खेत वैगेरह की ज़िम्मेदारी के लिए लोग रख दिए गए, दादा जी के निधन के करीब 10 महीने बाद पापा जी को मुन्नू मियाँ के घर से फोन आया की मुन्नू मियाँ मिलना चाहते है, पापा गए तो मुन्नू मियां ने कहा की उनके भी जाने का वक़्त आ गया है, क्या वो ज़मीन ले लेंगे ? पापा जी ने पूरे सम्मान के साथ इनकार कर दिया. उन्होंने बहुत जिद की कि वो ज़मीन उनके लिए बोझ है पर पापा जी ने कहा कि उस ज़मीन से हमारा कोई सरोकार नहीं है और न ही अब उसकी देखभाल करने वाल कोई है, एक ऐसी ज़मीन जिसके लिए करीब 33 साल मुकदमा चला, उसमे दोनों पक्षों कि कोई दिलचस्पी नहीं थी. इस मामले को सांप्रदायिक रंग भी देने कि कोशिश कि गयी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई. मुझे पता नहीं कि अयोध्या विवाद के बारे में बात करते समय मै इस बारे में क्यूँ चर्चा कर रहा हूँ, पढने वालो को शायद अजीब भी लगे पर इसका ज़िक्र अनायास ही निकल आया

               खैर 30 सितम्बर को सुबह शिफ्ट में स्टार न्यूज़ एसाइनमेंट पर शिवम् गुप्ता, मो तारिक और हम थे। फैसला दोपहर 3.30 के आसपास आना था जो बढ़ कर 4 बजे हो गया। इलाहाबाद न्यायालय की लखनऊ बेंच को फैसला सुनाना था। देश में शांति थी और एक ज़िम्मेदार न्यूज़ चैनल की ज़िम्मेदारी यही थी कि ये शांति बनी रहे। आशंका थी कि कहीं कुछ "अंडर करेंट" जैसा न हो। जगह जगह हमारे सम्वाददाता नज़र रखे हुए थे। जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगभग एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया, तब सभी पक्षों में बेचैनी साफ देखी जा सकती थी, क्योंकि सब चाहते थे कि फैसला सुना दिया जाए।

               हम पत्रकारों की भी अपनी अपनी आस्थाए होती है। धर्म और राजनीति को लेकर हमारा भी अपना एक विचार होता है लेकिन हमारे प्रयास यही थे कि हम हमारे काम हावी न होने पाए। जब विवादित ढांचा गिराया गया था तब मै शिशु मंदिर में था। बेहद अलग माहौल था। क्रांति के समकक्ष- आज वैसा नहीं था, लेकिन खामोश लहरे कब सुनामी में बदल जाए इसका डर था। लोगो की भारी दिलचस्पी थी। विकास भदौरिया अयोध्या का हाल बता रहे थे पर नज़र थी लखनऊ पर। पंकज झा, राजन सिंह और उमेश पाठक  पल पल की सूचना दे रहे थे। जम्मू से अजय बाचलू, चंडीगढ़ से जगविंदर पटियाल,  जयपुर से मनीष शर्मा, भोपाल से ब्रजेश भाई बैंगलोरे से आयशा और मुंबई से मयूर और अखिलेश सुरक्षा व्यवस्था के बारे में लगातार बता रहे थे। विगत कुछ समय में टीवी पत्रकारिता पर हल्केपन का आरोप लगता रहा है। माना जाता रहा है कि टीवी पत्रकार गैरजिम्मेदार हो गए है और गंभीर और ज़िम्मेदारी की पत्रकारिता अब केवल अखबारों में ही होती है। मै इन आरोपों को नहीं मानता और इस आरोप की धज्जियां उड़ाने का यही सही समय था, इसीलिए "तनाव" , "उल्लास" "हर्ष" "भय" "अगर" "मगर" "जश्न" आदि शब्दों से परहेज किया जा रहा था।

                    समय नज़दीक आता जा रहा था। धड़कने बढती जा रही थी। इसी बीच पंकज भाई ने खबर दी कि फैसले की कापी नेट पर आएगी और वहीँ से खबर पता चलेगी। साथ ही ये भी बताया कि फैसले पर कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं होगी। धडाधड वेब पेजेज़ खुल गए। रोचक बात ये थी कि  सरकार की तरफ से जारी वेब आईडी भी "आरजेबी.कॉम (रामजन्मभूमि.कॉम) थी, यानी कहीं न कहीं सरकार भी मान रही थी की वहां रामजन्म भूमि थी। राजन सिंह हाईकोर्ट के पास कलेक्ट्रेट परिसर से चैट दे रहे थे कि तभी वहां हलचल हुई। हिन्दू पक्ष की वकील रंजना वाजपई और उनके समर्थक मुस्कुराते हुए विक्ट्री का साइन दिखाते हुए आते दिखे। अंदाज़ा लगना शुरू हो गया कि क्या फैसला रहा होगा। इसी बीच उमेश पाठक के मेल पर जजमेंट की कापी भी आ गयी। न्यूज़ रूम में उत्सुकता अपने चरम पर थी। सारा न्यूज़ रूम एसाइनमेंट पर आ गया। मामला ऐसा था की हर कोई इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहा था मगर भावनाओ की सार्वजनिक अभिव्यक्ति से बच रहा था।

                       क्या कमाल का सयंम था। सिर्फ खबर- वो भी खबर की तरह। नागपुर से सरिता कौशिक का फोन आया कि शायद वहां कुछ गड़बड़ हुई है। खबर को रोका गया- ज़िम्मेदारी का तकाजा यही था। तमाम गेस्ट आये- सबसे चर्चा हुई, पर मजाल है की कुछ भी हलका चला जाये। बेहद उम्दा काम रहा और कमोवेश हर चैनल पर यही हाल था। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वीकार किया कि अयोध्या में विवादास्पद स्थल भगवान राम का जन्म स्थान है और मुगल शासक बाबर द्वारा वहां विवादास्पद इमारत बनवाई गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीनों जजों ने एकमत फैसले में कहा कि विवादित स्थल पर रामलला की पूजा जारी रहेगी। विवादित स्थल को तीन हिस्सों में सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला पक्ष को बराबर बांटा जाए। लेकिन तीनो ने रामलला की जन्भूमि को जन्मस्थान माना। इस फैसलों को काफी संतुलित माना गया। राजनीतिक दलों ने भी बड़ी संतुलित प्रतिक्रिया दी। कुल मिलकर बेहद उम्दा दिन रहा। गर्व हुआ की हम एक महान देश में है। जो भी हो, इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला अर्ध-विराम है, पूर्ण विराम नहीं। पूर्ण विराम तब आएगा जब सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा। मुस्लिम सर्वोच्च अदालत में अपील करेंगे, जिसका उन्हें पूरा हक भी है।

रात को सोते वक़्त बड़ी उत्सुकता थी कि जिम्मेदार अखबार कैसे रिपोर्ट करते है।

  1. अमर उजाला लिखता है "रामलला विराजमान रहेंगे ", 
  2. दैनिक जागरण की भी पहली खबर "विराजमान रहेंगे रामलला", 
  3. दैनिक भास्कर को पढ़िए " भगवान् को मिली भूमि", 
  4. Times Of India- “2 parts to Hindus, 1 part to Muslims”, .. 

मै आगे कोई बहस बढ़ाना नहीं चाहता पर टीवी पत्रकारिता बेहद गरिमामय और ज़िम्मेदार मिशन है और हमने इसे एक बड़े दिन साबित भी किया। खैर जाते जाते मुलायम सिंह ने एक बार फिर भावनाओ को भड़काने की कोशिश की मगर उनकी बात नहीं बनी। मुलायम ने कहा की " इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में आस्था को कानून तथा सुबूतों से ऊपर रखा है और देश का मुसलमान इस निर्णय से खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है" कौन किसे ठग रहा है साफ़ है....

खैर मजेदार हेड लाइन इकोनोमिक टाइम्स की थी – Land divided , India United. “.

अंत में- होइए वही जो राम रचि राखा

अयोध्या पर फैसला- मुन्नू मियां और वो 24 घंटे

Monday, July 19, 2010

ख़बरें

पिछला कुछ वक़्त सिर्फ खबरों का था, यहाँ पर खबरों का मतलब चैनल पर चलने वाला समाचार नहीं बल्कि निजी जिंदगी की उठापठक है ......बहुत दिनों से सोच रहा था की कुछ लिखू पर लिखने लायक कुछ मिला ही नहीं, इसलिए फिर से वही अपना पुराना हिसाब- कहाँ था, कैसा था, क्या क्या हुआ......पिछली पोस्ट थी 24 मई को और आज है 19 जुलाई, लगभग दो महीने हो गए बातों और मुलाकातों के बिना , चलिए थोडा बतिया लिया जाए ......

1. शुरुवात एक शुभ समाचार से, भाई मेरे रूम मेट और अजीज़ दोस्त दीपांशु गर्ग ने शानदार I-20 White Color ले ली है, बेहद खूबसूरत और उम्दा, बोले तो एकदम मस्त... कल दोपहर बो ले कर आये, मै उनके साथ नहीं जा पाया क्यूंकि मुझे भारतीय विद्या भवन जाना था, पर लौटने के बाद हम अपने करीबी दोस्तों को दिखाने ले गए, सबने बड़ी तारीफ़ की, आज वो कार ऑफिस ले गया है ...मिठाई स्वीट पैलेस से खरीद रहा था पर मैंने जब लानते भेजी तो फिर हल्दीराम गया, वैसे कल हम गए थे भारतीय विद्या भवन - मेरा जर्नलिज्म स्कूल जहाँ से मैंने पत्रकारिता सीखी, दरअसल वहां कन्वोकेशन प्रोग्राम था और कुछ पुरने छात्रो को उनकी मीडिया उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया जाना था, मुझे पता नहीं की मेरा चयन किस योग्यता के आधार पर इस सम्मान के लिए हुआ पर मै बेहद शुक्रगुज़ार हूँ उन सभी का जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा, इससे भी ज्यादा ख़ुशी की बात ये रही की दोस्त और भाई अरुण तोमर और नितिन भट्टाचार्य से मुलाकात हो गयी, दोनों बेहद करीबी दोस्त है, लेकिन सारे सम्बन्ध फोन पर ही सीमित थे, कल मुलाकात हुई और कालेज के दिन जिंदा हो गए... मै खुश हूँ :)....

3. इससे आगे बिदाई की बात - एक महीने के भीतर दो अमूल्य साथी डेस्क पर साथ छोड़ गए. समन्विता घोष और अमित भेलारी.
· पहले बात समन्विता घोष की जिन्होंने स्टार न्यूज़ से त्यागपत्र देकर सेल ज्वाइन किया जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई. पर उनकी कमी खलती है, कुछ एक अवसरों पर तल्ख़ मौके भी आये पर ज़्यादातर हमारे सम्बन्ध अच्छे रहे और कभी कभी तो बेहद मजेदार भी, 4 साल हमने साथ में काम किया और एक परिवार की तरह रहे, समन्विता भी काफी भावुक किस्म की है, पर जो बात हम्मे सबसे ज्यादा मिलती है वो है हमारा "खाने" का शौक़ीन होना. मुगलई से लेकर चाइनीज़ तक, इटैलियन से लेकर सी फ़ूड तक और सड़क पर मिलने वाले छोले भठूरे से लेकर पराठो तक हम नियमित तौर पर हर जगह मुहं मारते थे और उस पर तुर्रा ये की वज़न कैसे कम करे इस पर भी एक क्वालिटी डिस्कशन रोज़ होता था, फिल्मो के बारे में भी हम काफी सारे नोट्स शेयर करते थे, खैर वो हमारे डेस्क से विदा हुई है- हमारे दिल से नहीं. उनकी कमी अखरती है पर वो एक बेहतर जिंदगी में है ये सोच कर सुकून भी मिलता है
· जाने वाले दुसरे सज्जन अमित भेलारी है, अमित ने पटना में इन्डियन एक्सप्रेस ज्वाइन किया है, अमित के साथ भी बड़ा मज़ा आया, दरअसल एक साथ मिलकर बाकि बचो को गाली देने का जो आनंद है उसका वर्णन मुश्किल है इसे केवल समझा जा सकता है, ये काम हमने साथ में खूब किया है, जमकर मस्ती की, अमित मेरे हेयर स्टाइल्स पर अक्सर टिप्पड़ी किया करता था, और मै उस पर उसकी तफरीह लिया करता था, अमित में भी अद्भुत प्रतिभा है, और अफ़सोस की हम उसका पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए, पर मुझे इस बात की ख़ुशी है की वो आज एक मनमाफिक जॉब में है और ख़ास बात ये है की अपने घर में है …., समन्विता और अमित के बारे में कितना भी लिखूं, कम है .....दोनों के साथ एक लम्बा सफ़र तय किया है और अब दोनों की कमी खलती है
· दोनों की बिदाई पार्टी भी शानदार रही, दरअसल हमारे पास अरुणोदय प्रकाश का घर एक ऐसा अड्डा है जो इस तरह की पार्टियो के लिए एक मुफीद जगह है, अमित भेलारी की फेयरवेल पार्टी वहीं हुई जहाँ हमारी पूरी टीम मौजूद थे, सिद्धार्थ और उत्पल सर नहीं आ पायें क्यूंकि दोनों आउट ऑफ़ स्टेशन थे. वहीं समन्विता की पार्टी उनके घर पर हुई जिसमे जिसमे गुप्ता दंपत्ति, अनुराग भाई, उदिता, प्रवीण, दीपांशु , सिद्धार्थ, थे... दोनों बेहद मजेदार पार्टियां रही ....जाते वक़्त दोनों के आंसू आ गए , हो भी क्यूँ न, एक लम्बा साथ जिसमे हर क्षण संघह्र्ष का हो उसमे हम किसी किसी जगह से आये अनजान अजनबी ही एक दुसरे का सहारा थे……” दोनों खुश रहे- आबाद रहे, दिल्ली रहे या इलाहाबाद रहे” (सौजन्य चारबाग रेलवे स्टेशन पर बिकने वाला साहित्य)

4. अब एक दर्द पर भी आ जाइये, क्या है की बड़े दिनों के बाद एप्रेज़ल हुआ जिसके बारे में जितनी बात की जाए कम है, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ तो पीपली लाइव का गाना "सैयां तो खूब ही कमात है- महंगाई डायन खाए जात है" सुनकर होती है, पता नहीं किसका सैयां साला खूब कमा रहा है क्यूंकि यहाँ तो मामला ठन ठन गोपाल है...चूँकि एप्रेज़ल एक ऑफिसियल विषय है जिसके बारे में सार्वजनिक मंच पर चर्चा करना उचित नहीं है इसलिए इस बारे में कुछ ज्यादा कुछ नहीं लिखूंगा

5. पिछले एक महीने में शूट पर सोनम कपूर, इमरान खान, आमिर खान और ऐश्वर्या राय से मुलाकात हुई, एश्वर्या कमाल की खूबसूरत है, मै उनसे तीन दिन में दो बार मिला , दुसरी मुलाकात में जब मैंने उनसे अपने पहले के सवाल का ज़िक्र किया तो उन्होंने तुरंत कहा की "आपने उस दिन ब्लू शर्ट पहनी थी न" , ये सच था - मै तो जी फ़िदा ही हो गया, इंटरव्यू ख़त्म होने के बाद उन्होंने वहीं खड़ी इण्डिया टीवी की रिपोर्टर नुपुर मिश्रा के हेयर स्टाइल की तारीफ़ भी काफी खुल कर की.....इन दोनों बातो को बताने का मेरा मकसद ये है की ऐश्वर्या बेहद मिलनसार है, और उनकी याददाश्त भी दुरुश्त है , इससे पहले मुझे भी लगता था की वो प्लास्टिक है पर ऐसा नहीं था

6. कुछ फिल्मे भी देखी जिसमे पसंद किये जाने लायक "राजनीति" और "प्रिंस ऑफ पर्शिया" थी, "नाईट एंड डे" औसत थी तो "आई हेट लव स्टोरीज़" , "रावण" और "ए टीम" बकवास, रावण से मुझे बड़ी उम्मीदे थी लेकिन वो चूर चूर हो गयी, फिल्म में सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्युज़िक, और विक्रम के अलावा ज़्यादातर चीज़े बेअसर थी. मुझे सबसे ज्यादा निराश अभिषेक ने किया, संवाद अदायगी उनके लिए इस फिल्म में सबसे मुश्किल काम था, खैर फिल्म के नतीजे उसके बारे में पूरी कहानी बयान करते है.

7. इस बीच कई खबरे आयीं, धोनी की शादी , पंजाब हरियाणा में बाढ़, महंगाई की मार, कुर्ला का किलर, मीडिया पर हमला और ऐसी ही तमाम खबरे पर जिस खबर ने सबसे ज्यादा मुझे प्रभावित किया वो थी भारत पाकिस्तान वार्ता, मुझे इस वार्ता से कोई उम्मीद नहीं थी, दरअसल मै पाकिस्तान से बातचीत के हक में ही नहीं हूँ, दो पडोसी बिना बातचीत के भी रह सकते है, मै पिछले चार साल से एक ही फ़्लैट में हूँ और मेरे फ़्लैट के सामने दो फ़्लैट और बगल में एक फ़्लैट है, मुझे वाकई नहीं पता की किसमे कौन रहता है, कितने लोग रहते है, चार साल हो गए किसी से कोई खास बातचीत भी नहीं हुई- और लड़ाई भी नहीं हुई..एक दो बार मेरे फ़्लैट के बाहर पड़े पेपर को उठाने की या यूँ कहे चुराने की कोशिश हुई तो हवाई फायर (ऐसे ही गाली गलौज) करके माहौल बना लिया, दुबारा नहीं हुआ, आप यहाँ ये कह सकते है की देश फ़्लैट नहीं है, आप ये भी कह सकते है की अगर कोई आपको परेशान करे, घर के बाहर कूड़ा फेंके तो आप क्या करेंगे, मुझे लगता है की सबसे पहले अपने घर को दुरुस्त रखिये (सुरक्षित), शुरुवात से ही अपनी छवि थोड़ी सख्त मतलब रिज़र्व रखे, पहले ही हमले पर दो कदम बढ़ कर ज़वाब दे (साफ्ट स्टेट की छवि को लात मारना ही होगा), आसपास या बाहर के लोगो से भी थोडा कम मिले जुले ताकि आप लोगो के लिए एक पहेली बने रहे (चीन ऐसा ही करता है) और सबसे ज़रूरी बात छोटे मोटे बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहे .................................खैर फिर से लौटते है वार्ता पर जिसमे विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच परस्पर भरोसे की खाई और चौड़ी हुई है क्योंकि स्टार संवाददाता दीपक चौरसिया के सवाल पर पाकिस्तान ने आतंकवादी हाफिज सईद की तुलना भारतीय गृह सचिव से कर दी। सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाला रवैया था पाकिस्तान के विदेशमंत्री " शाह महमूद कुरैशी" की, मुझे वो बेहद अपरिपक्व, कूटनीति से कोसो दूर और बनावटी किस्म के व्यक्ति लगे, उनके बोलने का अंदाज़ सब्र का इम्तेहान लेने वाला था, मुझे वो काफी कुछ उस व्यक्ति की तरह लगे जो अपनी कुंठाए ट्रेन के टॉयलेट्स में फब्तियां लिख कर निकालता है. उन्हें वाकई में कूटनीति की कक्षाए लेने की ज़रूरत है. एक असफल देश से साथ की गयी बातचीत की कोशिश फिर से असफल हो गयी……

फिलहाल तो दिमाग में इतनी ही बाते आ रहीं है जिन्हें आपसे बाँट सकूँ .....तो अभी के लिए इजाज़त दीजिये, फिर आऊंगा- बैठेंगे, बातें करेंगे

अपना ख्याल रखियेगा

Tuesday, May 25, 2010

फ़साने

पिछली बार की बाते शुरू की गयी थी "मंगूस" से, इस बार भी बाते एक ख़ास किस्म के बैट से शुरू करेंगे लेकिन लकड़ी के बजाय एल्युमिनियम बैट, दरअसल पीटीआई पर एक नए किस्म के एरोनोटीकल एल्युमीनियम से बने बैट का ज़िक्र था जो पर्यावरण के लिए बेहतर है और ज्यादा आकर्षक है. इसके अतिरिक्त लकड़ी के बैट से पांच गुना ज्यादा इसकी उम्र है, नाम रखा गया है "Wow" . मैंने कुछ दोस्तों से बात की, पता चला की इस बैट की लांचिंग बाकायदा कल दिल्ली में ही है, सोचा इसकी रिपोर्टिंग की जाये और पहुँच गए, इसको बनाया है आइआइटी के पासआउट विवेक लखोटिया ने जिनकी योज़ना जल्दी ही इसे बाज़ार में उतारने की है, हालांकि इसे किसी क्रिकेट संस्था की मान्यता नहीं मिली है, इसके अतिरिक्त इसे केवल साफ्ट बॉल या टेनिस बॉल से ही खेला जाता है, अलग अलग रंगों के ये बैट बेहद लुभावने है. इसके अतिरिक्त इन बैट्स का वज़न लकड़ी के बैट्स के मुकाबले बेहद कम है, इससे न केवल छोटे बच्चे बल्कि बड़े भी खेल सकते है, ट्रेनिंग के लिए भी ये बैट्स काफी अच्छे साबित हो सकते है. मैंने खुद इससे खेला और मज़ा आया, स्टोरी बड़ी शिद्दत से अनुराग भाई ने कटवाई, वो चला भी देते मगर मैंगलोर में हुए दर्दनाक हादसे (जिसकी तकलीफ कहीं ज्यादा है) के कारण उस दिन सुबह का "वाह क्रिकेट" गिर गया, फिर अगले दिन शाम को शशि जी के प्रयासों के कारण चला, इसके अतिरिक्त 24-24 में भी चला, कुल मिला कर एक अच्छी स्टोरी को अच्छा Air Time मिल गया

स्टोरीज़ का ज़िक्र शुरू हुआ है तो इधर मै "राजनीति" पर काफी व्यस्त रहा. रणबीर, कैटरीना, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपाई और प्रकाश झा के साथ लगभग पूरा दिन रहना पड़ा. दो बेहतीन स्टोरीज़ बनी जो चैनल पर कई बार चली. मुझे मनोज बाजपाई के गिफ्ट वाली स्टोरी ज्यादा पसंद आई, मेरी तारीफ भी हुई जिसका हमेशा से दिल खोल कर, बाहें फैला कर स्वागत है :) ...... कुल मिलकर लगातार 4 दिन प्राइम टाइम पर स्टोरी, इससे बेहतर क्या होगा

आज की सुबह की शुरुवात एक और खबर के साथ- गुवाहाटी राजधानी की 14 बोगियां पटरी से उतर गयी, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इधर जाति की गिनती का गणित धीरे धीरे उबाल मार रहा है, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी इस पर अपनी चिंता व्यक्त की, मुझे जानने वाले कई लोग मुझे संघ का भक्त कहते है जिसका मै समय समय पर खंडन करता आया हूँ, संघ की चिंता भी समझी जा सकती है. भारत में हर 10 साल में आबादी की गिनती होती है, लेकिन इसमें 1931 के बाद से जाति के आधार पर गिनती नहीं की गई। जब आरक्षण की मांग उठी थी तब ओबीसी को कोटा दिलाने की प्रक्रिया में पाया गया कि उनकी सही आबादी का कोई स्पष्ट आंकड़ा मौजूद नहीं है। मंडल कमिशन ने ओबीसी का हिस्सा कुल आबादी में 52 पर्सेंट माना था और इसके लिए 1931 की जनगणना को आधार बताया था। साफ़ सी बात है की स्थित बदल गयी है, तो नए आंकड़ो की ज़रूरत होगी ही . जाति-गिनती की तरफदारी करने वालो का कहना है कि अगर पिछड़ों की आबादी का सही अंदाजा ही नहीं होगा, तो उनकी भलाई के लिए योज़नाये मसलन शिक्षा और स्वस्थ्य जैसे बनेगी ही नहीं, फिर सोशल जस्टिस और सोशल वेलफेयर जो की जनतंत्र की मूल भावना है वो कैसे पूरी होगी, जबकि विरोध करने वाले इसे बंटवारे की सियासत से जोड़ रहे है। उनका कहना है कि जाति की गिनती से जातिवाद मजबूत होगा। साथ में ये भी कहा जा रहा है की जाति-गिनती आसान नहीं है। देश में अनगिनत जातियां, उपजातियां और ग्रुप हैं। उनकी पहचान भी साफ नहीं है। एक राज्य में जो ओबीसी है, वह दूसरे में कुछ और हो सकता है। मसलन तमिलनाडु में अनाथ और बेसहारा बच्चे भी ओबीसी की कैटिगरी में आते हैं। प्रैक्टिकल दिक्कत के चलते सेंसस कमिश्नरों ने जाति-गिनती का विरोध किया है। गिनती करने वालों के लिए भी यह तय कर पाना मुश्किल है कि किस जाति को ओबीसी में रखें। अगर सब कुछ पब्लिक पर छोड़ भी दिया जाए तो भी वेरिफिकेशन का सवाल बचा रहेगा। एक बात तो साफ़ है की अगर ये मामला राजनीतिक पार्टियों के हाथ में आया तो "इसका" विरोध नहीं हो पायेगा, हालांकि मै इसे अभी सीख और समझ ही रहा हूँ लेकिन फिलहाल मुझे भी इससे कोई विशेष परहेज़ नहीं दिखता

शनिवार को रितिक रोशन स्टारर काइट्स देखी, काइट्स जब बननी शुरू हुई तभी से मीडिया की सुर्खियों में किसी ना किसी वजह से जुड़ती रही , कभी रितिक और बारबरा के बीच रोमांस की खबरों के चलते तो कभी इस वजह से रितिक की फैमिली लाइफ डिस्टर्ब होने की खबरों से। लंबे इंतजार के बाद जब फिल्म रिलीज हुई तो साथ बैठे दर्शकों को काफी निराशा हुई, दीपांशु तो लगभग रो ही रहा था, यहाँ ये बात साफ़ कर दू की ये खुसी के आंसू हरगिज़ नहीं थे, मेरे लिए फिल्म उतनी बुरी नहीं थी क्यूंकि मै फिल्म की इतनी बुराई सुनकर गया था की मै उसे बाद से भी बदतर मान रहा था, मुझे वैसे भी असफल प्रेम कहानियों वाली फिल्मे पसंद है मसलन "दिल से"... खैर इतना तय है की काइट्स ज्यादा दर्शक नहीं घसीट पायेगी. अगली बड़ी फिल्म राजनीति है जो शायद 4 जून को रिलीज़ हो रही है......

फिल्म से इतर क्रिकेट की बात करे तो आज सुरेश रैना के नेत्रत्व में टीम ज़िम्बाब्वे जा रही है, सुरेश रैना के साथ मेरा एक किस्सा है. लखनऊ के गोमती नगर में जहाँ मै रहता हूँ एक स्टेडियम हुआ करता था "आंबेडकर स्टेडियम". ....हुआ करता था मै इसलिए कह रहा हूँ की माननीय बहन मायावती जी ने उसे तुडवा कर आंबेडकर स्मारक बनवा दिया और खिलाडियो को भेज दिया पहले से ही तंग "के डी सिंह बाबू स्टेडियम" में…. खैर जब वो स्टेडियम हुआ करता था तो मै अक्सर वालीबाल खेलने जाया करता था, वहां पर यूपी की क्रिकेट टीम भी प्रक्टिस करती थी, आरपी सिंह, सुरेश रैना से वहीं मुलाकात हुई थी और ये दोनों घरेलु और जूनियर क्रिकेट में जाने जाने लगे थे, उसी बीच में सौरव गांगुली जो उस वक़्त के कप्तान थे कानपुर मैच के सिलसिले में आये थे, उनसे पूछा गया की भारतीय टीम में यूपी के किस खिलाडी को आने वाले समय में देख रहे है तो दादा ने आर पी का नाम लिया, खबर अखबारों में छपी तो हम सबने आरपी को बधाई थी, वापस फिर से आते है रैना पर तो हुआ कुछ यूँ की क्रिकेटर्स प्रैक्टिस के बाद वालीबाल खेलने आते थे, मै और रैना एक टीम में थे, मै सेंटर में था और रैना बूस्टर, वो ठीक से लिफ्ट कर नहीं पा रहे थे, सब उसकी तफरी ले रहे थे, खैर गेम ख़त्म होने के बाद वो मेरे पास आये और कहने लगे की अब जब आप पहली बॉल लेना और मेरे तक बढ़ाना तो "रैना" कहकर काल करना, आप सुरेश कह रहे है, चूँकि सब मुझे रैना रैना कहते है इसलिए मै खुद ही भूल जाता हूँ की मेरा नाम सुरेश है. उसके बाद वो हसने लगा मुझे भी हंसी आ गयी. खैर हम ज्यादा नहीं मिले इसलिए मै उसे दोस्त या सामान्य जान पहचान का भी दावा नहीं कर सकता, पर ये किस्सा ज़रूर याद आता रहता है

मेरा ख्याल है आज के किस्से फ़साने कुछ ज्यादा ही हो गए, जल्दी ही फिर आपको सलाम नमस्ते बोलने ज़रूर आऊंगा

अपना ख्याल रखिये

Thursday, April 29, 2010

POWER OF MEDIA.

A servant enrolled his donkey in a race $ won. The local paper read "Servant's ASS Won". The king was so upset wd this kind of publicity that he ordered the servant not to enter the donkey in another race. Nxt day the local paper headline read-"King Scratches Servant's ASS". this was too much for the king, he ordered t...He gave the donkey to the queen. The local paper heading the news- "Queen has the best ASS in town". Queen sold the donkey to a farmer for 10$. nxt day paper read-"Queen sells ASS for $10.". this was too much, King ordered the queen to buy back the donkey & leave it to the Jungle. The next day headlines- "Queen announces her ASS is wild & free". The king was buried next day............POWER OF MEDIA.

Monday, April 5, 2010

मंगूस

जी हाँ, किसी भी चीज़ से पहले मेरे नए नवेले बैट का ज़िक्र, मैथ्यू हेडन का नया हथियार मंगूस मेरे हाथो में भी आ गया है, खास आर्डर दे कर मैंने इसे बैट बनाने वाली मशहूर कंपनी BDM से बनवाया है, बेहद शानदार और उम्दा बैट, काफी घातक, अगर टाइमिंग अच्छी रही तो गेंद कितनी दूर जाएगी इसका अंदाज़ा आपको तभी लगेगा जब आप इससे खेलेंगे, शौक़ीन है तो अगले शनिवार को स्टार न्यूज़ ग्राउंड आप आ सकते है

भरोसा नहीं होता है की मुझे पढने वालो की संख्या 275 हो गयी है, आप सभी का शुक्रिया, लगभग एक महीने बाद आज कुछ लिखने जा रहा हूँ, विषय की फिर से कमी थी तो सोचा ज़िन्दगी की कुछ कम ज्यादा आपसे बाँट लूँ, इस बीच तमाम मित्रो ने घर खरीदे जिसमे दीपांशु गर्ग, कौशल लखोटिया, मुकेश पराशर, अमित गुप्ता खास थे सभी को बधाई,

मेरी जिंदगी में इस बीच कुछ खास नहीं, सब कुछ पहले के जैसा ही शांत और मध्यम, अब मै इसका आदि भी हो गया हूँ- इसलिए जिंदगी से फिलहाल कोई शिकायत नहीं है. काम के बाद का वक़्त पूरी तरह से आईपीएल को दे दिया है, मेरी फेवरेट टीम है RCB, उसके बाद KKR और फिर मुंबई इंडियंस. एक बात तो है ही, क्रिकेट मैच बोर नहीं होने देते (मुझे) …….. इस बीच शोयब और सानिया ने जिंदगी में आग लगा रखी है, मै कभी भी सानिया का कोई ख़ास प्रशंसक नहीं रहा हूँ, इस बात की ज़रूर ख़ुशी थी की उसे देख कर लोग अपनी बेटिओं को भी खेलो में डालने लगे, लखनऊ में भी शाम को टेनिस ग्राउंड में काफी बच्चियां टेनिस खेला करती थी और जब कभी हमारी बॉल (वॉलीबॉल) उनके कोर्ट के पास जाती थी तो हम अक्सर उन सबको सानिया कह कर ही बुलाते थे, नए बच्चे खासकर लड़कियां टेनिस कोर्ट में जाने लगी इस बात के लिए सानिया को निश्चित तौर पर कुछ श्रेय ज़रूर देना चाहिए अन्यथा उन्होंने टेनिस में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की, हाँ शोयब मालिक को मै एक क्रिकेटर के तौर पर पसंद करता आया हूँ, वो एक "यूजफुल" क्रिकेटर की श्रेणी में आता है, तेज़ बल्लेबाज़- उपयोगी गेंदबाज़ और शानदार फील्डर. दोनों एक जोड़े के तौर पर ठीक है, …व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई दिक्कत नहीं है की उन दोनों में शादी हो जाये, मुझे ऐसा नहीं लगता की सानिया को किसी पाकिस्तानी से शादी नहीं करनी चाहिए, दीपांशु ने पूछा की अब अगर भारत और पाक का मैच होता है तो सानिया किसे सपोर्ट करेंगी, मुझे समझ में नहीं आया,…? सानिया का सपोर्ट कितना मायने रखता है, किसी को भी सानिया सपोर्ट करे- क्या फर्क पड़ता है ......वैसे शादी के बाद अगर सानिया पाकिस्तान जा कर बस जाये तो उन्हें पाकिस्तान को सपोर्ट करना चाहिए, "जहाँ की खाइए- वहीं की बजाइए".......शोयब एक पाकिस्तानी है इसलिए सानिया को उससे शादी नहीं करनी चाहिए ये तर्क मुझे समझ नहीं आता, अगर ऐसा ही है तो रीना रॉय और रीता लूथरा (ज़हीर अब्बास की बीवी) को तो फांसी ही दे देनी चाहिए थी.......खैर आयशा के परिवार के इन तर्कों में दम है की अगर कुछ हुआ ही नहीं था, तो पूरी क्रिकेट टीम उनके यहाँ डिनर पर क्यों आई थी......उनकी मांग है की शोयब शादी कबूले और तलाक दे फिर सानिया से शादी करे. .....अभी तक तो कहानी जो थी- तो थी मगर आज एक नया पेंच आया की शोएब की पत्नी होने का दावा कर रहीं आयशा सिद्दीकी ने कहा कि मैं प्रेगनेंट हुई थी, लेकिन बाद में मिसकैरेज हो गया। टेलीफोन पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि शोएब के साथ उनके पति-पत्नी जैसे ही संबंध रहे थे। अब कहानी कुछ पेचीदा हो गयी क्यूंकि अगर शोयब से उसके ये सम्बन्ध थे तो फिर उनका ये दावा झूठा है की फोटो किसी और की दिखाई और शादी किसी और से कर दी …. खैर सच जो भी हो, इन तीनो की जिंदगी का तमाशा तो बन ही गया

इस बार की आऊटलुक में अरुंधती राय का आलेख पढ़ा जिसमे "देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक नक्सल समस्या को कुछ इस तरह बताया गया है की जैसे ये माऒवादी ही हैं, जो सिस्टम के जुल्म से सर्वाधिक पीड़ित हैं- उनकी हत्याएं होती रही हैं, बलात्कार होता रहा है, विस्थापित होते रहे हैं, लूटे-खसोटे जाते रहे हैं। सुरक्षाबलों को खलनायको की तरह पेश किया गया है, दरअसल ये नक्सल लूटपाट, रेलवे पर हमले और पुलिस वालो की हत्या अपना भय कायम करने के लिए करते आये है और इनके समर्थक बुद्धिजीवी अराजक कार्यों को जायज ठहराने के लिए थोथी लॉजिक देते आये है. देश के प्रभावित हिस्सों में अधिकतर पुलिसकर्मी गरीब परिवारों के ही सदस्य होते हैं, जिन्हें किसी भी ऐंगल से तथाकथित वर्ग-शत्रु की परिभाषा में फिट नहीं बैठाया जा सकता। अरुंधती राय ने अपने यात्रा विवरण में नक्सल समर्थित लेख लिखा पर क्या वे कभी इन नक्सलियों के बारुद से जले लोगों से मिली हैं या क्या उन लोगो के परिवार वालो से मिली है जिनके अपनों का अंतिम संस्कार सर और धड़ की पहचान नहीं होने के कारण अनुमान के आधार पर किया गया? न जाने कितने युवा सिपाही नक्सलियों द्वारा बिछाए लैण्ड माइन्स के विस्फोट में अपनी जान गँवा बैठे? अरुंधती राय के पास शायद इन लोगो से मिलने का समय नहीं होगा, या फिर इच्छा नहीं होगी या फिर साहस नहीं होगा, इनके जैसे प्रलाप ज्ञानियो के लिए दूसरे पक्ष को भी जानना और फिर उसे बताना चाहिए ……

एक शूट पर मै हृतिक रोशन से मिला, वो परदे पर ज्यादा अच्छे लगते है (बाकि के तमाम कलाकारों विशेषकर अभिनेत्रियो के ही जैसे), लेकिन एक बाट जो मुझे दिखी को वो हिंदी में काफी कमज़ोर है, और काफी शर्मीले भी, बहरहाल मै खान जेनरेशन के बाद के अभिनेताओ में सबसे ज्यादा उन्हें ही पसंद करता हूँ और करता रहूँगा. धूम और जोधा अकबर में वो लाजवाब थे.......बाकि की बाते अगली पोस्ट में होगी

Wednesday, March 10, 2010

दस्तक

ये वाकई मुश्किल है, हर रोज तो बहुत दूर एक हफ्ते में भी एक बार ब्लॉग लिखना वाकई मुश्किल है, कई बार वक़्त नहीं होता तो कई बार विषय नहीं, समझ में नहीं आता की क्या लिखे....लम्बा अरसा हो रहा था यहाँ आये तो आज दे दी "दस्तक"

सबसे पहले क्या क्या हुआ इस पर बाते हो जाये...पिछला एक महीना खबरों के लिहाज़ से बेहद अहम् था. रेल बजट, आम बजट, महिला आरक्षण बिल, हॉकी वर्ल्ड कप, होली, माय नेम इस खान...सारे के सारे बड़े इवेंट .....यानि बेहद व्यस्त महीना.....इस कारन अगर दोस्तों से बात नहीं हो पायी या फिर हम मिल नहीं पाए तो सार्वजनिक रूप से मुवाफी मांगता हूँ.....

पिछले दस दिन तो और भी व्यस्त थे, तारिख 2 मार्च से मैंने अंततः जिम ज्वाइन कर लिया, 4 को बीमार पड़ गया.....आज से फिर जाना शुरू करूँगा....देखते है....

इस बीच जिस खबर ने मुझे सबसे ज्यादा उद्धेलित किया वो मकबूल फ़िदा हुसैन की थी, मैंने अपने फेसबुक में भी लिखा की " क्या हमें वाकई एम् ऍफ़ हुसैन की जरुरत है". कतर की नागरिकता हासिल करने के बाद हुसेन ने अब अपना भारतीय पासपोर्ट भी सरेंडर कर दिया, पढ़े लिखे टाईप के लोगो का एक वर्ग इस बात से आहत है की इतना बड़ा आदमी किसी और देश में ठिकाना ढूंढे ये भारत की असफलता है. हुसेन ने क्यूँ देश छोड़ा, आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया था, इतनी उम्र हो जाने के बाद भी आखिर उन्हें भारत में उन्हें एक बड़े वर्ग की सहानुभूति क्यों नहीं मिल पाई? जो जनता ठाकरे की धमकी को एक सिरे से नकार कर शाहरुख खान की फिल्म देखने आती है, वही हुसेन के मामले में ठंडा रवैया क्यों अपनाती है? ऐसा भी नहीं है की शाहरुख खान बादशाह खान है और हुसेन पेंटर इसलिए ऐसा हुआ, बल्कि यहाँ सवाल नीयत का है, क्या भारत के अलावा ऐसा कोई देश है जहाँ अभिव्यक्ति की इतनी स्वतंत्रता है, क्या जिस देश की नागरिकता उन्होंने ली है वहां पर उन्हें इतनी आज़ादी मिलेगी की वो उस देश के बहुसंख्यको के मुख्य पूज्य का आपत्तिजनक चित्र बना कर ऐश कर सके......हुसेन अपने चित्रों के लिए तो समाज से व्यापक, सेकुलर नज़रिए की मांग करते हैं, पर बदले में सेकुलरिज्म के नाम पर वो समाज के वर्ग विशेष को छेड़ते रहे है .....शायद इसी कारण हुसेन किसी का दिल नहीं जीत सके चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान......

इसी बीच बाबाओ ने भी अपनी काली करतूतों से धर्म और समाज को धक्का दिया, मुझे आज भी समझ में नहीं आता की लोग इन बाबाओ के पास जाते ही क्यों है,......... मां-बाप और शिक्षको को सम्मान दो, पेशे को लेकर ईमानदार रहो, किसी को तकलीफ न पहुँचाओ, औरतो की इज्ज़त करो और देश को लेकर वफादार रहो, यही वो कुछ बाते होती है जो इंसानियत को मज़बूत करती है और ये सब हमें बचपन में ही स्कूल में पढाया जाता है फिर आखिर इन बाबाओ की शरण में लोग क्यूँ जाते है.. ऐसा कौन सा नया ज्ञान वो दे देते है...ऐसा नहीं है की मैंने इनके प्रवचन सुना नहीं है....सुनकर ही कह रहा हूँ की ये कुछ भी नया नहीं बोलते .......फिर भी लोग अपना काम धाम छोड़ कर बाबा की जय करते रहते है....मुझे ये बड़ा अजीब लगता है......आपकी राय मुझसे अलग हो सकती है.....पर बाबा और उसका मायाजाल विचित्र है.... एक इक्षाधारी बाबा भीमानंद पकड़ा गया जो देह व्यापर में शामिल था, एक गाज़ियाबाद का बाबा था जिसने लड़की का अपहरण किया था, नित्यानद स्वामी का सेक्स टेप आया....लानत है .....

खैर समाज पर ज्ञान बहुत हो गया.....इधर ऑफिस में फेसबुक फिर से बैन हो गया तो पता नहीं चलता की किसकी ज़िन्दगी में क्या चल रहा है, पर ज़्यादातर दोस्त मज़े में है..... UPSC पर की चाट के काफी चक्कर लग गए लेकिन अब चूँकि जिम ज्वाइन कर लिया है तो खाने पीने पर भी संयम रखने की कोशिश करूँगा,...समन्विता घोष ने भी ब्लाग की दुनिया ज्वाइन कर ली है...उनका स्वागत है, उन्हें पढने के लिए आप http://samanwitaghosh.blogspot.com/ पर जा सकते है......आज के लिए इतना ही फिर कुछ ख्याल आया तो जरुर बाटने की कोशिश करूँगा .

Monday, February 15, 2010

पिछले कुछ दिन-

बहुत दिन हो गए लिखे हुए, लिखने के लिए कुछ है भी नही.....इसलिए छोटे छोटे प्रकरण लिख रहा हूँ....लेकिन सबसे पहले अभी तक के 169 पाठको को शुक्रिया

पिछली पोस्ट क्रिकेट की थी तो सबसे पहले उसी पर, स्टार न्यूज़ के पत्रकारों ने मिलकर आपस में क्रिकेट खेलने का निश्चय किया....मैंने लोगो को इकठ्ठा भी किया ...5 लोगो से शुरू हुआ सफ़र अब 23 लोगो तक पहुँच गया है,,....वाकई में मज़ा आ रहा है. ...एक दिन मैंने ठीक ठाक अर्धशतकीय पारी खेली ....जिसकी प्रशंसा लगभग हर किसी ने की, उस दिन मुझे हीरो जैसा सम्मान मिला- हालाँकि मैच हार गए......शाम को अरुण जी ने बड़े मज़ेदार तरीके से कहा- "वाह रवि आज तो तुमने बढ़ी शानदार पारी खेली- ...मै मुस्कुरा दिया- उन्होंने ने भी लम्बा पॉज़ लिया और फिर मुस्कुराते हुए बोले -"लेकिन मैच हार गए" ......मै झेंप गया......उनसे ये प्रतिक्रिया अपेक्षित भी दी, वो विरोधी टीम में जो थे ...खैर निसंदेह वो कमाल के कीपर है ......मै ज़्यादातर सिद्धार्थ शर्मा की टीम में रहता हूँ और उस दिन मैच सीरीज 1-1 से बराबर रही ..........14 फ़रवरी को मै ज़रूरी काम से घर गया हुआ था...इसी बीच कप्तानी को लेकर अनावश्यक विवाद हुआ...खैर अब सब ठीक है.....कूटनीतिक प्रयास रंग लाये ......

इसी बीच इश्किया और माय नेम इज खान के प्रीमियर शो देखे.....इश्किया का चैनल पर रिवियु भी किया...दोनों फिल्मे ठीक थी, और एक बार ज़रूर देखि जा सकती है

रविवार को घर गया हुआ था, वैलेंटाइन होने के कारन लोगो ने कुछ अलग ही अंदाज़ा लगा लिया, कुछ ने फेसबुक में भी लिखा लेकिन ज़्यादातर ने फोन करके या एसएम्एस करके पूछा....मै फिर से साफ़ कर दूँ की मै घर पर था और एक पारिवारिक पूजा में शामिल होने गया था.....खैर मेरे छोटे भाई ने काफी बड़े बाल रख रखे है जिनसे मेरे पापा को खासी चिढ है., उन्होंने उससे कटाने को कहा तो मेरे भाई ने कहा की वो इस बार काफी छोटे छोटे बाल रखेगा, वो फिर उखड गए और बोले की यार तुम इतने अतिवादी क्यूँ हो, मुझे बड़ा मज़ा आया, कुछ वक़्त पहले मेरे साथ भी ऐसा होता था

खैर घर से वापस ऑफिस, सच कहूँ तो ऑफिस भी घर हो गया है, यहाँ के लोग ही मेरी ज़िन्दगी है, सच कहूँ तो कुछ एक को छोड़ कर ऑफिस का हर शख्स मुझे दोस्त लगता है.....बाहर मेरे ज्यादा दोस्त नहीं है,....कुछ है तो वो भारतीय विद्या भवन के है, .......उससे पहले के दोस्तों से तो अब फोन पर भी बाते नहीं हो पाती, इस तरह से कहूँ तो अब स्टार न्यूज़ के बाहर मेरी दुनिया न के बराबर है, और मुझे कोई अफ़सोस नहीं है, ......क्यूंकि मै यहाँ के लोगो से खुश हूँ,......क्रिकेट खेलने में मज़ा आ रहा है....गासिप की दिनिया भी जवान है.......खासकर हिमांशु के पास हर दिन एक नया फ़साना होता है....उन्होंने एक खास मामले में मुझे काफी पीछे छोड़ दिया पर मुझे कुबूल है...

कुल मिलकर सब ठीक है .........Aal iz Well

नोट- नहीं प्रणय, मै नया ब्लाग लिखने के लिए कुछ नहीं लेता....समय मिलता है तो लिख देता हूँ,,,...याद दिलाने के लिए शुक्रिया ..:)

Friday, February 5, 2010

मित्रो को मैच खेलने के लिए बुलाना था, सोचा की थोड़े अंदाज़ से बुलाया जाय

देश संकट में है

मित्रो,
देश संकट में है, भारत माता का स्वाभिमान ललकारा जा रहा है, प्रश्न अब सत्ता का नहीं बल्कि अस्तित्व का हो गया है….. ज़िम्मेदारिया बढ़ गयी है. …..गर्व है की क्रिकेट में हम पहले पायदान में है, पर बहुत दूर से अफ्रीकी कबीलाई लड़ाके आ रहे है, ….ठीक वैसे ही जैसे गोरी गज़नवी आये थे...हमें हमारी ही ज़मीन पर ललकारने, चुनौती देने और हमें पहले पायदान से धकेलने....स्थितिया तब और मुश्किल हो गयी जब द्रविड़ देश का अचूक विश्वसनीय बल्लेबाज़ घायल हो गया और पंचनद प्रदेश का आक्रामक सिपाही भी चोटिल हो गया, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण हमेशा से चिंता का विषय रहे है......ऐसे में दायित्व है हमारा, कि हम अपनी ज़िम्मेदारिया पहचाने.....अधिकारों के लड़ाई के बीच कर्त्तव्य का पथ चुने.....कहा गया है कि युद्ध कि विषम स्थित में नागरिको को सैनिको सा व्यवहार करना चाहिए.......तो बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाने के लिए तैयार हो जाइये....वक़्त रविवार सुबह 9 बजे का और स्थान हाई वे के पास का "डी" मैदान निश्चित हुआ है....समय पर पहुचना ज़रूरी है वरना हमारे अपने देशवासी मैदान पर कब्ज़ा कर लेंगे .....

विशेष- ये बड़े सौभग्य कि बात है कि बड़े भाई श्री अनुराग शर्मा हमारे मुख्य संरक्षक के तौर पर जुड़ रहे है.....बड़े भाई श्री शैलेन्द्र कुमार जी अभिवावक और मुख्य मार्गदर्शक कि भूमिका में है ही... लक्ष्य दुरूह है पर असंभव नहीं

अब मैदान पर मुलाकात होगी.......जय भारत